June 22, 2025

विधायक प्रकाश नायक ने किया पुसौर अंचल में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन..

IMG-20231005-WA0723.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- अपनी कार्यप्रणाली के ही अनुसार विधायक प्रकाश नायक द्वारा लगातार अपने विधानसभा में विकास कार्यों को तरजीह देते हुए पूरा करवा रहे है।इसी तारतम्य में पुसौर क्षेत्र के ही लगभग आधा दर्जन ग्रामों में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने भूमिपूजन किया गया।विधायक द्वारा ग्राम पंचायत कोतासुरा में 7 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शेड निर्माण कार्य,शेड निर्माण को जल्द पूरा करवाने 7 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक शेड का निर्माण कार्य, ग्राम छीछोर उमरिया में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सी सी रोड,5 लाख की लागत के सांस्कृतिक शेड एवम 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अहाता निर्माण, ग्राम परसापाली मे 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य , ग्राम टिनमिनी में 3 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक शेड,एवम पांच पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दो सी सी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।वही उक्त निर्माण कार्यों के पूरा होने पर लोगो को सार्वजनिक आयोजनों में होने वाली परेशानियां दूर हो सकेंगी।वही सड़क निर्माण से आवाजाही सुलभ होगी।