September 22, 2026

बिलासपुर न्यूज़:-डीज़ल चोर गैंग को ट्रैक ड्राइवरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा…

IMG_20231007_144639.jpg
Share

सामना:बिलासपुर:- बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। इस क्षेत्र में ट्रकों से डीजल चोरी करने की शिकायत लगातार सामने आ रही थी।डीजल चोरी करने वाले गैंग को कुछ ट्रक ड्राइवरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। ये चोर ट्रक से डीजल की चोरी करते थे।इन चोरों के पास लग्जरी कार भी था, जिसमें ट्रक ड्राइवरों ने तोड़फोड़ किया है।इस बीच एक दिन ट्रक ड्राइवर सद्दाम खान अन्य ट्रक ड्राइवरों के साथ खाना खाने के लिए सकरी के संम्बलपुरी के पास यादव ढाबा पर आया. तभी कुछ लोग शोर मचाने लगे। जब लोग इकट्ठा हुए तो पता चला कि डीजल चोर गिरोह के कुछ लोग बाकायदा हथियार लेकर ट्रकों से डीजल की चोरी कर रहे थे. ये चोर बड़े-बड़े केन लेकर ट्रकों से डीजल निकाल रहे थे. ये देख सभी ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी।बहरहाल दोनों पक्षों में मारपीट करने वाले और डीजल चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।