February 5, 2026

दशहरा और दीपावली के लिए अवकाश घोषित… स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..

IMG_20231011_193859.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2023 -24 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड, बी.एड, एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।दशहरा अवकाश दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा।वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 11.11.2023 से 16.11.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 25.12.2023 से 30 .12.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा.