March 23, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:- कार्तिकेय गोयल होंगे रायगढ़ के नए कलेक्टर..अवनीश कुमार शरण को मिला बिलासपुर का जिम्मा…

IMG-20231013-WA0676.jpg
Share

सामना:- रायपुर:-छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। अब नए आदेश के मुताबिक शासन की ओर से कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है वहीं अवनीश कुमार शरण को बिलासपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग,जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी होंगे।वहीं अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।  छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों का हटा दिया था हटाए जाने वाले कलेक्टरों में रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा के साथ ही पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा एडिशनल एसपी को शामिल के नाम हैं। इन सभी को अब नए आदेश के मुताबिक नियुक्त किया गया है।