March 23, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:- डीआईजी राम गोपाल गर्ग का दुर्ग तबादला…अब बने दुर्ग के एसपी…

IMG-20231013-WA0750.jpg
Share

सामना:-रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए रायगढ़ जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का तबादला दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा को बिलासपुर और मोहित गर्ग को सीएसपी दुर्ग में  नवीन पदस्थापना दी गई है।हाल ही में चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ में आचार संहिता प्रभावशील होते ही रायगढ़ और बिलासपुर कलेक्टरों का तबादला किया।इन दोनों ही ज़िले के नए कलेक्टरों की पदस्थापना के साथ ही।रायगढ़ सक्ति और जशपुर जिले की कमान संभाल रहे डीआईजी राम गोपाल गर्ग की भी नवीन पदस्थापना बतौर पुलिस अधीक्षक दुर्ग की गई है।