February 5, 2026

विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में बैठक संपन्न..ग्यारह पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता हुए शामिल..

IMG-20231014-WA0592.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- पूर्वांचल क्षेत्र के मां मांकेश्वरी परिसर में आयोजित जामगांव सेक्टर की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि इंसान को भगवान ने बनाया है।जिन्हे सब प्रणाम करते है। और मुझे विधायक आप लोगो ने बनाया है।मैं आप सबको प्रणाम करता हूं मेरा हमेशा से ही प्रयास रहा है कि मैं अपने लोगो के करीब रहूं।इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक द्वारा माता के मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए आमजन के सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई। उन्होंने आगे बताया कि मेरे द्वारा बीते 5 वर्षो के कार्यकाल में पूर्वांचल क्षेत्र के हर गांव में सी सी रोड,नाली,भवन इत्यादि आप लोगो की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया गया है।वही उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जहा गांव,गरीब,किसान,युवा,सियान,महिलाओ को अपनी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है दूसरी और केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब में डाका डालने का कार्य किया है।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता:विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में लगातार सेक्टर बैठक का आयोजन किया जा रहा है।इसी तारतम्य में पूर्वांचल क्षेत्र के जामगांव मां मांकेश्वरी परिसर में पूर्वांचल जामगांव सेक्टर की बैठक संपन्न हुई।जिसमे 11 पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।वही आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नायक परिवार द्वारा किए गए विकास कार्यों के संबंध में बताया कि नायक परिवार द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र के पंडरी, जुर्डा लोइंग,भोजपल्ली सहित कई ग्रामों में तालाब निर्माण कार्य के साथ ही सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्य मिल का पत्थर साबित हुए हैं।