May 14, 2026

विधायक प्रकाश नायक का पदयात्रा के साथ जनसंपर्क जारी… कांग्रेस के पक्ष में मांगा समर्थन….

IMG-20231015-WA0898.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- विधायक प्रकाश नायक द्वारा लगातार पदयात्रा के माध्यम लोगो से भेट मुलाकात कर कांग्रेस के जीत की नीव को मजबूत किया जा रहा है।पूर्व में जहा उनके द्वारा बरमकेला,पूर्वांचल एवम सरिया क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में पदयात्रा के द्वारा आमजन तक प्रदेश कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं एवम विकास कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया गया।वही पदयात्रा के अपने अगले चरण में उन्होंने पुसौर क्षेत्र के ग्राम छपोरा बस्ती, छपोरा डीपापारा, आरमुड़ा, बोड़ाझरिया, कांदागढ़ डीपापारा, कांदागढ़ बस्ती, झिलगीटार पहुंच लोगो का हाल जाना।साथ ही रायगढ़ विधानसभा में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए लोगो से प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार बनाने अपील की गई।आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश नायक द्वारा भेंट मुलाकात कर लोगो को बताया कि प्रदेश की कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार द्वारा अपनी योजनाओं के माध्यम से गांव,गरीब,युवा,किसान,सियान,महिलाओ के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व जहा किसानों से किए गए धान की कीमत बढ़ाए जाने के अपने वायदे को सरकार बनते ही निभाया। तीन वर्षो तक अपने वायदे के मुताबिक 25 सौ रुपए कीमत प्रदान किए जाने के उपरांत जहा चौथे वर्ष से किसानों को 26 सौ 40 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत प्रदान की जा रही है।यही नहीं अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जहा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।वही धान के कीमत का भुगतान 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने की बात भी बताई गई।वही उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा न केवल किसानों बल्कि भूमिहीन भाईयो का भी ख्याल रखा है।जिन्हे सालाना 7 हजार रुपए दिए जाने की सुविधा प्रदान की गई।बुजुर्गो का ध्यान रखते हुए पेंशन राशि बढ़ाई गई।युवाओं को प्रोत्साहन देने बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ की गई।

Letest Posts