June 22, 2025

बीजापुर:- नक्सलियों ने दी चेतावनी!… पर्चे चस्पा कर कहा:- विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करो!… 

IMG_20231017_114740.jpg
Share

सामना:- बीजापुर:- छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।ऐसे में चुनावी माहौल सरगर्म है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर 30 और भाजपा ने दो सूची जारी कर अपने 85 कैंडिडेट घोषित किए हैं। दोनों ही दलों में कुछ घोषित प्रत्याशियों का विरोध भी खुलकर सामने आ रहा है लेकिन नक्सलियों ने तो बकायदा नोटिस चस्पा कर विधानसभा चुनाव का ही बहिष्कार करने की चेतावनी जारी कर दी है!…मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर का है जहां पहले चरण में यानी 7 नवंबर को मतदान होने हैं,जहां नैमेड से कुटरू के बीच पर्चे फेंककर चुनाव बहिष्कार करने की बात कही गई है। अपने पर्चे में नक्सलियों नें लिखा है, कि…”झूठे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करो!जनताना सरकारों को बचाओं व मजबूत करों देश और जनता के लिए बेहद बड़ा खतरा बन गई ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी भारतीय जनता पार्टी को मार भगाओं!साम्राज्यवादी वैश्वीकरण नीतियों पर अमल कर रही जन विरोधी कांग्रेस का विरोध करों वोट मांगने आने वाली अन्य चुनावी पार्टियों को कटघरे में खड़ा करो!”… भाजपा ने पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा को चौथी बार संगठन ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा है।2008 में पहला चुनाव लड़कर महेश गागड़ा विधायक बने थे दोबारा 2013 में दूसरा चुनाव भी बीजेपी के महेश गागड़ा  ने जीता,जिसके बाद 2018 के चुनाव में कांग्रेस से विक्रम मंडावी ने जीत हासिल की और अब कांग्रेस पार्टी की ओर से विक्रम मंडावी और भाजपा की ओर से महेश गागड़ा को पुनः टिकट दी गई है।इस तरह तीसरी बार विक्रम मंडावी और महेश गागड़ा के बीच मुकाबला होगा।