May 14, 2026

बारदाने की राशि भुगतान के लिए पीडीएस संचालकों ने सौंपा ज्ञापन….रकम नहीं मिली तो करेंगे हड़ताल…

IMG-20231017-WA0529.jpg
Share

सामना:- लैलूंगा-: शासकीय दुकान संचालक संघ द्वारा लैलूंगा तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।अपने सौंपे गए ज्ञापन में दुकान संचालकों का कहना है कि वि.ख. लैलूंगा के शासकीय उ.मू. दुकानो द्वारा विपणन वर्ष 2021-22 तक विपणन संघ गोदाम घरघोडा में दिसम्बर 2021 तक का कुल दो लाख एक सौ उन्तीस बारदाना जमा किया गया था। जीसकी राशि अब तक अप्राप्त है, जिस संबंध में विगत कई महीनों से जिला विपणन कार्यालय रायगढ़ से लगातार संपर्क करने पर भी राशि प्राप्त नही हुआ है। एवं विगत तीन वर्षों से बारदाना की राशि का भुगतान न होने से हमारी अर्थिक स्थिति दयनीय है। यदि यही स्थिति रही तो हम आगामी माह से विवशता वश दुकान का संचालन बंद कर हडताल पर जाने को विवश होगें।

Letest Posts