Election Breaking:- कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों दूसरी सूची….रायगढ़ से प्रकाश नायक..लैलूंगा से विद्यावती सिदार घोषित…10 महिला उम्मीदवारों को मौका…

सामना:-रायगढ़:- केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।इस दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।जिसमे रायगढ़ से प्रकाश नायक, लौलूंगा से मौजूदा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की जगह विद्यावती सिदार, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया,सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े,जशपुर से विनय कुमार भगत,जांजगीर से व्यास कश्यप,कुनकुरी से यू डी मिंज,पत्थलगांव से रामपुकर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।इस तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों में से कांग्रेस ने दो सूचियों में कुल 83 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं बाकी 7 उम्मदवारो की घोषणा भी जल्द की जाएगी।वहीं बीजेपी की ओर से 86 प्रत्याशियों को टिकट दी जा चुकी है,वहीं चार सीटों पर घोषणा बाकी है।
गौरतलब है की रायगढ़ विधानसभा में चुनाव दूसरे चरण यानी 17 नवंबर को होने हैं।इस विधानसभा अंतर्गत कुल चार सीटों में से दो सीटों खरसिया और धरमजयगढ़ से दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं,जिसके मुताबिक जहां खरसिया में कांग्रेस से उमेश पटेल और बीजेपी से महेश साहू बीच मुकाबला होगा।वहीं धरमजयगढ़ में कांग्रेस से लालजीत सिंह राठिया और भाजपा से हरिश्चंद्र राठिया आमने सामने होंगे,इसी तरह रायगढ़ से कांग्रेस से प्रकाश नायक और बीजेपी से ओपी चौधरी चुनाव लडेंगे,लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार की जगह कांग्रेस की और से विद्यावती सिदार को जगह मिली है जिससे अब लैलूंगा में कांग्रेस की विद्यावती सिदार बीजेपी की सुनीती सत्यानंद राठिया के मध्य चुनावी संग्राम होगा। सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े को भी पुनः मौका दिया गया है।बहरहाल 2018 के चुनाव में इन चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है।कांग्रेस ने पहली सूची में कुल चार महिला उम्मीदवारों को जगह दी वहीं दूसरी सूची में भी 10 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
