May 14, 2026

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक के बैग में मिले सात लाख बयालीस हज़ार.. कोतवाली पुलिस जब्त की संदिग्ध रकम

IMG-20231022-WA0634.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर फ्लाइंग स्क्वाड (FST) व पुलिस टीमें पेट्रोलिंग के माध्यम से एवं विभिन्न चेक पॉइंट में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर निर्वाचन व्यय, निर्वाचन सामग्री एवं बिना अनुमति निर्वाचन प्रचार- प्रसार  पर निगाह रखे हुए है।इसी क्रम में फ्लाइंग स्क्वाड और कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर पूंजीपथरा की ओर से रायगढ़ आ रहे मोटरसाइकिल के चालक के बैग में रखे 7,42,000 नगद रकम की जप्ती कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना दी गई है ।

            वाहन चेकिंग दौरान संदिग्ध रकम के साथ पकड़े गए चालक रामशेखर सिंह निवासी मधुबनपारा को जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने तथा 50,000 रूपये से अधिक कैश के परिवहन को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया और बैग में रखें रुपयों के संबंध में पूछताछ किया गया जिसमे रामशेखर सिंह कोई संतोषजनक जवाब अथवा रकम सबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया जिससे जांच टीम ने रकम को संदिग्ध मानकर जब्त किया गया है । थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 102 सीआरपीसी के तहत नगद रकम की विधिवत जप्ती की गई है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही की जानकारी दी गई है ।

Letest Posts