भाजपा का विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न…. विजय का हुआ शंखनाद…

सामना:- पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दोकडा मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ का विशाल विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।
पत्थलगांव विधान सभा प्रत्याशी गोमती साय ने कहा की अगर कोई खेत को पाच साल नही होती है तो वह पूरा खेत बर्बाद हो जाता उसी प्रकार आज हम आदिवासी लोग हो गए समय आ गया है,अभी मौका भी अच्छा है और अवसर भी है ऐ दारी बदलबों की बात कही । गोमती साय ने कहा कि आप लोगो की उपस्थिति को देखकर आज विश्वास हो गया है कि इस बार बदलाव हो कर रहेगा। कांग्रेस के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं गांव की बेटी हूं और अपने मायके के विधान सभा क्षेत्र की प्रतिनिधित्व करने आई हूं,आप अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
कार्यकता की जंगी विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम में सालिक साय ने अपने कार्यकर्ताओं को श्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गिनती कराते हुए कहा की भाजपा की सरकार जो योजना चलाया उसे कांग्रेस की सरकार बंद कर दी है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी ऐसे प्रधान मंत्री है जो भगवान के मकान से पहले गरीबों को प्रधानमंत्री आवास पहले दिया । फिर राम लल्ला जी को उनके मंदिर में बिटाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए।
कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ग्रामीण मंडल के प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने भी कहा कि ग्राम पंचायत के फंड जो केंद्र सरकार देती है। उसे भी अपना नाम का पत्थर लगवाने के लिए नहीं शरमाते नही है। केंद्र की योजना रुबल मिशन के कामों पर भी अपना फंडिंग बताते है।कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने कहा कि आप लोगो को भाजपा पर विश्वास दिखाना है गोमती साय को अपना आशीर्वाद अपने वोट के रूप में देना है।
भाजपा में इन्होंने किया प्रवेश
कृत नारायण, परमिला बाई, विशेश्वर चक्रेश, राजू चौहान, सोमारी बाई, सेवानंद सीदार, बादल डनसेना,
