CG Election:- जनता कांग्रेस ने जारी की पांचवी सूची..रायगढ़ से पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर मैदान में…

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपने 27 उम्मीदवारों की पाँचवी सूची जारी कर दी है।पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति की अनुशंसा से जारी सूची में रायगढ़ विधानसभा से पूर्व महापौर मधुबाईं किन्नर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं खरसिया से परिमल यादव,पत्थलगांव से नेहरू लकड़ा अभनपुर में माखन ताम्रकार, रायपुर पश्चिम में भगत हरबंश, दुर्ग शहर में ऋषि टंडन, बसना में डॉ. अनामिका पाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।गौरतलब है कि मधुबाई ने मेयर के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के महावीर गुरुजी को 4537 मतों से करारी शिकस्त देकर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 33 हजार से ज़्यादा मत प्राप्त कर विजयी बनी थी।


