June 21, 2025

प्रकाश नायक का जनसंपर्क जारी…लोगों से लिया आशीर्वाद..

IMG_20231028_180611.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- प्रकाश नायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद ले रहे है।इसी तारतम्य में उन्होंने शहर के कोतरा रोड से स्टेशन चौक तक जनसंपर्क में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रकाश नायक ने  सघन जनसंपर्क अभियान में सीएसईबी कॉलोनी,अलंकार रेस्टोरेंट गली, बूढ़ी माई मंदिर,दशरथ पान ठेला ,आठले चौक ,स्टेशन चौक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंच  लोगो का आशीर्वाद लिया।जनसंपर्क के दौरान प्रकाश नायक ने लोगो को संबोधन में कहा प्रदेश के किसानों को पूर्व की भाजपा सरकार ने 15 वर्षो तक किसानों के साथ ठगी करके प्रदेश के राज किया।वही वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पूर्व किसानों से धान की कीमत बढ़ाने का वायदा किया था।जिसे प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आते ही पूरा किया गया।3 वर्षो तक जहा किसानों को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया तो वही अब प्रति क्विंटल 26 सौ 40 रुपए प्रदान किया जा रहा है।वही फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ ही धान का मूल्य प्रति क्विंटल 28 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा।