June 21, 2025

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण…शरद पूर्णिमा पर रहेगा ग्रहण का साया

IMG_20231028_181221.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- शनिवार को शरद पूर्णिमा है,इस पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, यह ग्रहण भारत में भी पूर्ण रूप से दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा और भारत में इसका पूरा प्रभाव भी दिखाई देगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण है,जो शनिवार की रात 1बजकर06मिनट से शुरू होगा जो रात को 2 बजकर 22 मिनेट तक चलेगा और चंद्र ग्रहण के ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल भी प्रारंभ हो जाता है, और ऐसे में शनिवार शाम को 4 बजकर न44 मिनट से सूतक भी लग चुका है यानी शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का पहरा भी रहेगा ।शाम 4:00 बजे से सूतक लगने से इस समय पूजा पाठ भी नहीं की जाती है, शरद पूर्णिमा पर होने वाले कई धार्मिक आयोजनों पर इसका असर पड़ेगा जो मंदिरों में खीर का प्रसाद बनाया जाता है वह भी कई जगहो पर नहीं बनाया जाएगा ,पंडित के अनुसार खीर की जगह छत में फल रखा जा सकता है इस पर भी अमृत का असर होगा । सूतक में भगवान का पूजा पाठ नहीं किया जाता,इसलिए मंदिरों के पट बंद रहेंगे जो रविवार को सुबह आठ बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान घरों और मंदिरों में भजन कीर्तन और जाप किया जा सकता है, वैसे तो इस दौरान भोजन बनाना और करना दोनों की मनाही होती है, फिर भी पीने के पानी एवम पहले से बने भोजन में तुलसी पत्ता डालकर रखा जा सकता है बाद में इसका उपयोग किया जा सकता हैं जिस पर ग्रहण का प्रभाव नही पड़ता।

इन राशि वालों के लिए शुभ- मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों को ज्यादा सावधान रहना होगा। ग्रहण का इन राशि वालों के ऊपर अनुकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।