June 21, 2025

मोदी के कार्यों और ओपी के व्यक्तित्व से प्रभावित प्राचार्य एवं कवि ने किया भाजपा प्रवेश…

IMG-20231030-WA0683.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- प्रधान मंत्री मोदी के कार्यों एवम भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर चक्रधर नगर हायर सेकेंडरी के रिटायर्ड प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने विधिवत भाजपा प्रवेश लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया है।श्री उपाध्याय चार दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे।सन 1976 से 1988 तक नटवर स्कूल में हायर सेकेंडरी के शिक्षक रहे उसके बाद 2003 में तरकेला के लेकचर्र बने। इसके बाद 2009 तक पुनः नटवर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य बनकर अपनी सेवाएं दी। उसके बाद 2013 तक चक्रधर नगर हायर सेकेंडरी के प्राचार्य बनकर वे रिटायर्ड हुए।स्थानीय कवि संगीत मर्मज्ञ श्री उपाध्याय भाजपा के सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृत के प्रति प्रतिबद्धता से भी प्रभावित रहे लेकिन भाजपा रायगढ़ के लिए ओपी चौधरी का नाम सुनिश्चित होने के बाद उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए और भाजपा प्रवेश का निर्णय लिया। प्रदीप उपाध्याय ने कहा शिक्षा जीवन में कैसे बदलाव लाती है इसके वे गवाह रहे है। राजनीति में शिक्षित व्यक्ति का आगमन से आम जनता के तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा वे रायगढ़ वासियों के हित के लिए राजनीति में ओपी चौधरी के साथ बदलाव के महायज्ञ में अपनी आहुति देना चाहते है ।