June 21, 2025

प्रियंका गांधी ने की घोषणाएं…गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर मिलेगी 500 रुपए सब्सिडी…बिजली मुफ्त..और परिवहन कर माफ़…

IMG_20231030_173313.jpg
Share

सामना:- बिलासपुर:- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जिले के सभी 6 प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया।भाषण की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने माहात्मा गांधी के बिलासपुर प्रवास को याद किया. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को याद किया. उन्होंने कहा कि इन शहादतों के बाद भी हमारी देश के प्रति आस्था नहीं टूटी।प्रियंका गांधी ने महतारी न्याय योजना की घोषणा करते हुए कहा की नई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग पर 500 सब्सिडी दी जाएगी । जो सीधे महिलाओं के खाते में सरकार जमा करेगी।वहीं 200 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जाएगी,  साथ ही 2018 तक के वाहन मालिकों के परिवहन कर 726 करोड रुपए को भी माफ किया जाएगा।

प्रियंका गांधी की घोषणाएं:- सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।
200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।
आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।
परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।


अब तक कांग्रेस की ओर से की गई घोषणाएं:- प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
किसानों का कर्जा माफ
17 लाख परिवारों काे आवास
जातिगत जनगणना
स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा
तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपये बोनस
डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा.