May 14, 2026

निरस्त हुआ नामांकन…निर्दलीय प्रत्याशी ने की शिकायत..कहा:-नेता के इशारे पर किया गया निरस्त…

IMG_20231102_152231.jpg
Share

सामना:- तखतपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। गुरुवार को श्री अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि तखतपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सूरज साहू द्वारा जानबूझकर उनका नामांकन किसी नेता के इशारे पर निरस्त कर दिया गया है। कारण पूछे जाने पर बताया गया कि उनके नाम निर्देशन पत्र में सिर्फ आठ प्रस्तावकों के ही हस्ताक्षर पाए गए हैं। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल ने बताया कि उनके दो प्रस्तावक पढ़े लिखे नहीं है इसलिए उन्होंने फॉर्म में अंगूठा लगाया है जिसे अमान्य करते हुए उनका नामांकन पत्र निरस्त किया गया है । उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेने की बात कही है।

Letest Posts