May 14, 2026

पेड न्यूज पर कार्रवाई…कांग्रेस प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ी गई न्यूज़ की राशि

IMG_20231103_172458.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद पेड न्यूज़ को लेकर पहली कार्रवाई की गई है। मामला बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा सीट का है।दरअसल प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज़ पर नजर रखने के लिए मीडिया अभिप्रमाणन समिति एमसीएमसी का गठन किया गया है। लिहाज़ा एमसीएमसी द्वारा एक समाचार पत्र में बेलतरा के कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी के पक्ष में छपी हुई खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रत्याशी के खर्चे में 8 हजार की राशि जोड़ी गई है। कुछ अन्य समाचारों को लेकर अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें पेड न्यूज माना जाए या नहीं।

Letest Posts