June 23, 2025

प्रकाश नायक ने किया वार्ड क्र.5 और 6 में जनसंपर्क…लोगों से लिया आशीर्वाद

IMG-20231103-WA0877.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- विधायक प्रकाश नायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद ले रहे है।इसी तारतम्य में उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 5 व 6 में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

शहर के चांदनी चौक ,बापू पारा से मधुबन पारा तक सघन जनसंपर्क अभियान में वार्ड क्रमांक 5 व 6 पहुंचकर लोगो का आशीर्वाद लिया।जनसंपर्क के दौरान प्रकाश नायक ने लोगो को संबोधन में कहा प्रदेश के किसानों को पूर्व की भाजपा सरकार ने 15 वर्षो तक किसानों के साथ ठगी करके प्रदेश के राज किया।वही वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पूर्व किसानों से धान की कीमत बढ़ाने का वायदा किया था।जिसे प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आते ही पूरा किया गया।3 वर्षो तक जहा किसानों को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया तो वही अब प्रति क्विंटल 26 सौ 40 रुपए प्रदान किया जा रहा है,वही फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ ही धान का मूल्य प्रति क्विंटल 28 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा।