May 14, 2026

लल्लू सिंह ने फिर थामा कांग्रेस का दामन…

IMG-20231104-WA0887.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- कांग्रेस में शामिल रहे किसान नेता लल्लू सिंह ने पार्टी द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होकर कुछ माह पूर्व कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी,लेकिन अब लल्लू सिंह ने कांग्रेस में पुनः वापसी कर ली है। लल्लू सिंह ने एक बार फिर विधायक प्रकाश नायक पर अपनी आस्था जताते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की राह पकड़ ली है। वही इस दौरान कांग्रेसी नेताओ में विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल, हेमलाल साव,किशोर कसेर,संतोष बोहिदार,मट्टू चौहान,रामसिंह बल,ठाकुरराम गुप्ता,हरभजन सिंह व सुनील पटेल सहित गाँव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Letest Posts