June 23, 2025

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे पत्थलगांव,धरमजयगढ़ और लैलूंगा में रोड शो…

IMG-20231104-WA0999.jpg
Share

सामना:- रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक चुका है लिहाजा कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं का दौरा लगातार जारी है।छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर आम सभाएं कर चुके हैं वहीं,अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 नवंबर को पत्थलगांव धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधान सभा में आयोजित रोड शो और आम सभा में शिरकत करेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जे पी नड्डा 11 बजे पत्थल गांव में आमसभा
के बाद पत्थल गांव से लैलूंगा तक रोड शो में शामिल होंगे। 12 बजे बाकारुमा में स्वागत सभा का आयोजन होगा। 1 बजे राजपुर में स्वागत सभा के बाद 2 बजे से 3 बजे तक लैलूंगा में रोड शो में शामिल होंगे। 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंने के बाद 3:30 बजे छाल में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेंगे।