May 14, 2026

प्रदूषण फ्लाई ऐश सहित सभी समस्याएं दूर होगी :- ओपी

IMG-20231104-WA0849.jpg
Share

सामना:- रायगढ़ -:भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने जनसंपर्क दौरे के तहत पुसौर मंडल में ग्राम लंका पाली स्थित मंदिर में पूजा कर ईश्वर से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। ग्राम वासियों ने ढोल गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया । इस चुनाव में ओपी को अपार समर्थन देने की बात भी कही।बाजे – गाजे, पुष्पहार व तिलक आरती से भावभीना स्वागत देख ओपी अभिभूत हो गए। ओपी चौधरी ने ग्रामवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कांग्रेस ने सर्वहारा वर्ग को ठगा है।ऐसा कोई सगा नही जिसे कांग्रेस ने ठगा नही। लेकिन भाजपा का संकल्प पत्र किसानो महिलाओ युवाओं के लिए खुशहाली लेकर आएगा। 17 नवंबर को कमल छाप के बटन दबाकर विजयी बनाने का अनुरोध करते हुए ओपी ने कहा ऐ दिन कमल छाप म बटन दबाके हमर भाजपा ल ऐ दारी भरपूर साथ दिहा अऊ प्रचंड बहुमत ले भाजपा के सरकार बनाहा। मैं आप मन के गाँव के बेटा हंव आशीर्वाद मांगे आयहंव मोला पूरा विश्वास हे आप सब झन के जरुर आशीर्वाद मिलही। भूपेश बघेल के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार हर पांच साल के लिए मौका पाइस अऊ सब्बो चीज म घोटाला करके सिर्फ अपन कांग्रेस के जेब भरीस हे। ऐ बात ल सब्बो आदमी जानगिन हें। अब धोखा मत खाहा मैं आप मन ल जगाए आए हंव, जाग जावा। हमर भाजपा के सरकार बनते ही आप मन के जो भी समस्या रही ओला पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करबो ऐ मोर वादा हे अऊ मैं अपन वादा पूरा करे बर भरपूर हर संभव प्रयास करिहंव बस ऐसे ही साथ, समर्थन अऊ आशीर्वाद देवा। वहीं ग्रामवासियों ने ऐती ओति चारो कोति, हमारा विधायक कैसा हो ओपी भैया जैसा हो के नारे से सभास्थल गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात उन्होंने नंदेली में ग्रामवासियों को संबोधित कर उनसे मिलकर आशीर्वाद लिए।

कल के जन संपर्क कार्यक्रम:- जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी जूटमिल चक्रधर नगर दक्षिण मंडल में हेमू कॉलोनी चौक, मुकुट नगर सिंधी कॉलोनी,कमला नगर,बेलादुला मेनरोड, बेलादुला मेनरोड,पहाड़ पारा मेनरोड,मालीपारा,मोदीनगर, बोर चौक,शारदा चौक,बैंक कॉलोनी ,संजय नगर,हाउसिंग बोर्ड,सेठीनगर,सिंधी कॉलोनी,कसेर पारा,चक्रधर नगर चौक के बाद अपराह्न लोइंग मंडल में,विश्वनाथपाली,भोजपल्ली,लोइंग,महापल्ली,सियार पाली,कारी छापर में कार्यकताओं एवम मंडल पदाधिकारीयो के साथ जन संपर्क में रहेंगे

Letest Posts