March 23, 2026

Breking News:-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लडने वाले 6 बागी प्रत्याशी निष्कासित…

IMG-20231104-WA1071.jpg
Share

सामना:-रायगढ़: – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लडने वाले बागी प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए 6 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें रायगढ़ से शंकरलाल अग्रवाल,जशपुर से प्रदीप खेरा,मुंगेली से रूपलाल कोसरे,कसडोल से गोरेलाल साहू रायपुर नगर उत्तर से अजीत कुकरेजा और संजरी बालोद विधानसभा से मीना साहू का नाम शामिल हैं।रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस ने सिटिंग एमएलए प्रकाश नायक को दोबारा मौका दिया है जिनके विरुद्ध रायगढ़ कांग्रेस में कोषाध्यक्ष रहे शंकरलाल अग्रवाल निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं।