June 24, 2025

प्रकाश नायक का धुआंधार जनसंपर्क जारी…पुसौर अंचल पहुंच लिया लोगों का आशीर्वाद…

IMG-20231107-WA0565.jpg
Share

सामना:- विधायक प्रकाश नायक लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर  कर रहे है और अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र के साथ विकास कार्यों से भी लोगो को अवगत करा रहे है।इसीकड़ी में विधायक वार्ड क्रमांक 34 के साथ ही साथ पुसौर अंचल के ग्राम औरदा, सुकुल भठली, दाऊ भठली, घानातराई, कोसमन्दा, धुरेनपाली, बाघाडोला, नावापारा अ पहुंचे। जहां ग्रामीणों में भारी उत्साह नजर आया।फूल माला, व ढोल नगाड़ों के साथ विधायक का आतिशी स्वागत किया।विधायक प्रकाश नायक ने पुसौर अंचल में जनसंपर्क के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़-प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गांव,गरीब,किसान,सियान,युवा मितान हर वर्ग के लिए कार्य किया है।एक और तो प्रदेश में 15 वर्षो तक भाजपा ने जहा किसानों के साथ ठगी करके प्रदेश में राज किया।परंतु 15 वर्षो में धान की कीमत बढ़ाने नाकामयाब रही।वही दूसरी और कांग्रेस द्वारा अपने वायदे से बढ़कर न केवल किसानों के धान की कीमत में वृद्धि की।बल्कि 3 वर्षो बाद वायदे से बढ़कर धान की कीमत प्रदान की।यही नहीं अपनी।घोषणा के मुताबिक किसानों का कर्जा भी माफ किया। एक बार फिर कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में न केवल किसानों का कर्जा माफी का वायदा किया है।बल्कि प्रति क्विंटल धान के एवज में 32 सौ रुपए देने की घोषणा भी की गई है।साथ ही साथ गैस सिलेंडर पर 5 सौ रुपए सब्सिडी प्रदान करने एवम साढ़े 17 लाख आवास का लाभ प्रदान करेगी।
मैं हमेशा आपके सुख दुख में आप लोगो के साथ रहा।आप लोगो के हर बुलावे पर आप लोगो के बीच शामिल हुआ।परंतु इस मर्तबे का चुनाव आपके घर के भाई बेटे और एक बाहरी व्यक्ति के मध्य है।जो खरसिया से चुनाव हारने के बाद रायपुर पहुंच गए।और एक बार फिर रायगढ़ आकर चुनाव लड़ रहे है।बाहरी व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाते हुए इस बार रायगढ़ से चंद्रपुर भेजना है।