May 14, 2026

डाक मत पत्र के लिए बदली गई व्यवस्था…प्रशिक्षण स्थल पर ही कर सकेंगे कर्मचारी मतदान

IMG_20231012_173440.jpg
Share

सामना:- निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष चुनाव में डाक मत पत्र को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए प्रशिक्षण स्थल पर ही कर्मचारियों के मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर ही कर्मचारियों के लिए सुविधा केंद्र बनाए गए हैं जहां बैलेट पेपर के जरिए मतदान करके कर्मचारी और अधिकारी अपना मत पत्र मतपेटी में डाल सकेंगे। 9 तारीख तक सुविधा केंद्र में और 10 से लेकर 14 नवंबर तक कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के मंथन सभा कक्ष के ऊपर बनाए गए डाक मतदान स्थल पर वोट डाल सकेंगे। इसके लिए जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के 10 हजार से भी अधिक कर्मचारियों ने फार्म 12 भरकर जमा किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने बताया कि कर्मचारी इस बार अपना डाक मत पत्र घर नहीं ले जा सकेंगेह उन्हें प्रशिक्षण स्थल पर ही बनाए गए सुविधा केंद्र में मतदान करना होगा वही छूटे हुए कर्मचारी कलेक्ट्रेट मंथन सभा कक्ष के ऊपर बनाए गए सुविधा केंद्र में 10 से 14 नवंबर तक मतदान कर सकेंगे।

Letest Posts