June 24, 2025

अमित शाह का रायगढ़ आगमन… ओपी के समर्थन में करेंगे रोड शो…लेंगे सभाएं…

IMG_20231108_085459.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।जिसमे रायगढ़ विधानसभा भी शामिल है।छत्तीसगढ़ में भाजपा अपनी वापसी की उम्मीद से एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शीर्ष नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी बीच अब 9 नवंंबर को भाजपा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर रायगढ़ पहुंच रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह रायगढ़ से भाजपा उम्मीदवार ओपी चौधरी के समर्थन में 9 नवंबर की दोपहर 3.30 बजे से एक घंटे का रोड-शो करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार संगठन से जुड़े 100 से अधिक पदाधिकारियों की टीम इस रोड शो की तैयारियों में जी-जान से जुटी है। जिसमें भाजपा संगठन से जुड़े तमाम मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी शामिल हैं। अमित शाह के यह रोड शो अपरान्ह 3.30 बजे कबीर चौक से शुरूहोकर जुटमिल थाना से गोगा मंदिर चौक, ओवर ब्रिज, पुराना शनि मंदिर, सुभाष चौक, गद्दी चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक, दशरथ पान ठेला होते हुए चूना भट्ठा के समीप समाप्त होगा।रोड-शो के मार्ग को झंडे, बैनर, फ्लेक्स से पाट दिया गया है। अमित शाह खुली जीप में सवार होकर शहरवासियों से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में मतदान की हाथ जोडक़र अपिल करेंगे। एतिहासिक स्वागत हेतु भाजपा के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। जगह-जगह पुष्प वर्ष की भी प्रबंध किया गया है। अमित शाह के इस रोड शो से भाजपा के पक्ष में महौल बनेगा।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा में तय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो विधानसभाओं में सभाएं होंगी और 3 विधानसभाओं में रोड शो होगा। इसके अलावा 15 नवंबर को भी अमित शाह का दौरा संभावित बताया जा रहा है।