डॉ.रमन का होगा बोरिया बिस्तर गोल….सबसे पहले करेंगे किसानों की कर्ज माफ़ी:- सीएम भूपेश
सामना:- 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ने बिलासपुर तखतपुर और मंगेली में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह चुनाव हार रहे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है वे अडानी अम्बानी का कर्ज माफ करते है। आप लोग कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताये सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ होगा।
चाटीडीह में उपस्थित जनसमूह ने कका जिंदा है के नारे लगा जमकर तालियां बजाई। वही तखतपुर में उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान कर जहाँ पार्टी प्रत्याशी रश्मि सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की तो मुंगेली की जनसभा में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को जिताने आव्हान करते हुए कहा कि इस बार जीत की सीटों में मुंगेली और लोरमी विधानसभा भी जुड़ेगा।

