ब्रेकिंग न्यूज़:- कांग्रेस ने 15 नेताओं को किया निष्कासित…लैलूंगा से महेंद्र सिदार बाहर..

सामना:- रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं, कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व में जहां 6 जिलों से 6 बागी नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था वहीं अब एक बार फिर 15 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।इसमें सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन समेत अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि कुछ दिनों पूर्व ही टिकट काटे जाने से नाराज़ चल रहे कांग्रेसी विधायक किस्मत लाल नंद और गोरेलाल बर्मन जेसीसीजे का दमन थाम लिया है।निष्कासित इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप है।
