सीएम भुपेश बघेल ने परिवार सहित किया मतदान…कहा:-“2018 से बड़ी जीत ला रहे हैं हम”…
सामना:- रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है।जहां युवा से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।आम जनता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी और राजनैतिक दलों के नेता अपने अपने बूथ पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कुरुदडीह गांव पहुंचकर मतदान केंद्र संख्या 57 से अपना मतदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कि बधाई छत्तीसगढ़! आप सब अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके हैं।जो लोग बचे हुए हैं, उनको मतदान करने के लिए कहिए।अब जीत का अंतर बढ़ाना है।बस थोड़ा सा और दम
2018 से बड़ी जीत ला रहे हैं हम।

