February 5, 2026

मतदान करने कतार में खड़ी महिला की हुई मौत…

IMG_20231117_160055.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 70 सीटों पर दूसरे चरण मतदान जारी है।जहां सुबह से ही कतार में लगकर युवा बुजुर्ग और महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।इस बीच बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई। दरअसल कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में महिला वोट देने के लिए कतार में लगी थी, प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तभी वह अचानक चक्कर आने से वो गिर गई। मतदान केंद्र में ड्यूटी पर तैनात जवान ग्रामीणों की मदद से तत्काल उन्हें बरामदा में लाकर महिला के सिर में पानी डाला और अस्पताल ले जाने की बात कर ही रहे थे कि लेकिन महिला की मौत हो गयी। इधर महिला की मृत्यु की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस मामले की जुट में गई है।अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है।