March 23, 2026

चरित्र शंका पर पति ने की पत्नी की हत्या… आरोपी गिरफ्तार… .

IMG-20231117-WA1252.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को ग्राम सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव की शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था, झगडा बढा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावडा से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर भाग गया है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी । घटना के संबंध में रिपोर्ट करता निराकार रठिया के रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया । आरोपी कीर्तन खडिया के संबंध में जानकारी मिली कि वह चोरी के मामले में जेल में था, करीब दो माह पहले बाहर आया है । गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर झगड़ा विवाद करता था और झगड़ा विवाद में उसकी हत्या किया है । फरार आरोपी कीर्तन खडिया के आज सुबह गोपालपुर में देखे जाने की सूचना पर तत्काल टीआई प्रशांत राव स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा चरित्र शंका पर उसकी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जप्त किया गया है । आरोपी कीर्तन खडिया को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।