May 14, 2026

एक्शन में पीसीसी अध्यक्ष …एक और कांग्रेस नेता को नोटिस जारी

IMG-20231118-WA0592.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने वाले नेताओं को निपटाने में लग गई है कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल के बाद अब संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को कारण बताओं नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा हैजारी नोटिस में कहा गया है की उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिली है जो अनुशासनहीनता के परिधि में आता है।कांग्रेस के नेता त्रिलोक श्रीवास ने पार्टी से बेलतरा सीट के लिए टिकट मांगा था, लेकिन टिकट उनको न मिलने के बजाए विजय केशरवानी को मिली। जिसके बाद उन्होंने बैठक कर पार्टी से नाराजगी जाहिर की थी। उनके ऐसा करने से लगा था कि वे पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य नेताओं के समझाने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Letest Posts