May 14, 2026

इजरायल और हमास युद्ध में संघर्ष विराम…50 बंधकों को रिहा करेगा हमास..

IMG_20231122_091801.jpg
Share

सामना:- इजरायल और हमास के बीच युद्ध में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है जहां उन्होंने अपने कैबिनेट से कहा है कि “संघर्ष विराम के बाद भी युद्ध जारी रहेगा, जब तक हमास खत्म नहीं हो जाता” साथ ही इस्राइल के प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि बंधकों को मुक्त करने के लिए एक समझौता होने वाला है, जिसके बदले युद्ध विराम होगा।इजरायल-हमास युद्ध के 46 वें दिन लोगों को राहत देने वाली सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायल और हमास के बीच युद्ध को अल्प विराम करने को लेकर सहमति बन गई है। इसके साथ ही इजरायल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम का अस्थाई ऐलान कर दिया गया है। कई शर्तों के आधार पर इजरायल ने इस समझौते को मंजूरी दी है।

क्या होगी रिहाई की योजना:-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे और वे सभी इस्राइली नागरिक ही होंगे। रिहाई के बदले इस्राइल चार दिन का युद्ध विराम करेगा। इसके अलावा, इस्राइल प्रतिदिन 10 और बंधकों की रिहाई के बदले और अधिक दिनों के लिए युद्ध विराम के लिए तैयार हो सकता है। इस योजना से कुल 70-80 लोग आजाद हो सकते हैं।

Letest Posts