June 24, 2025

कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी केन्द्र और स्कूल का किया निरीक्षण…सीएसी निलंबित, बीईओ एवं प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस

IMG_20231124_092919.jpg
Share

सामना:- बिलासपुर:- कलेक्टर अवनीश शरण ने चुनावी व्यस्तता के बीच ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी एवं किरारी गांव का दौरा कर धान खरीदी केन्द्र, स्कूल एवं अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने पर सीएसी सूरजसिंह क्षत्री को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर स्कूल का निरीक्षण करने के साथ ही रसोईघर भी पहुंचे,जहां बच्चों के लिए मिड डे मील बनाया गया था खाने की क्वॉलिटी और स्वाद के लिए कलेक्टर ने दाल चावल और सब्जी खाया।जिसे खाकर वे नाराज हो गए।दाल काफी पतली और स्वादहीन थी। जिसे खाने खाने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जताई और समूह अध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं मस्तुरी बीईओ एवं किरारी के प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने किरारी एवं मोपका स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी जायजा लिया। बेचने आये किसान अनिल कुमार पाण्डेय एवं धर्मेन्द्र सिंह से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। खरीदी केन्द्रों पर आवक फिलहाल कम होना बताया गया । उन्होंने अपने सामने कुछ बोरा तौलाई कराई और देखा कि किसानों से निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा धान तो वसूला नहीं जा रहा है।