June 24, 2025

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला…खरीद फरोख्त का डर!..भावी विधायकों पर रखी जा रही नज़र…

IMG_20231029_145210.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं बहुमत के लिए प्रदेश की कुल 90 सीटों में से 46 सीटें जीतनी होंगी।मतदाताओं के रुझान के अनुसार इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। जिसके बाद अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख पार्टियां आंतरिक सर्वे के आधार पर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 75 पार तो भाजपा 55 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन दूसरी ओर उन्हें अपने भावी विधायकों की खरीद-फरोख्त की चिंता भी सताने लगी है। क्योंकि जिस भी पार्टी के सामने बहुमत के लिए कुछ विधायकों की कमी रहेगी, वह खरीद-फरोख्त का खेल कर सकती है। लिहाज़ा दोनों ही दल जीतते नजर आ रहे प्रत्याशियों की अभी से घेरेबंदी करने में जुट गए हैं। भावी विधायक किससे मिल रहे हैं, किनके संपर्क में हैं, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) को भी दो-तीन सीटें मिल सकती हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी एक-दो सीटें निकाल सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो 46 का आंकड़ा छूने के लिए पार्टियां इनकी खरीद-फरोख्त हो सकती हैं।