March 23, 2026

Train Cancelled:- नर्मदा एक्सप्रेस सात दिनों के लिए रद्द….

IMG_20231124_094817.jpg
Share

सामना:- बिलासपुर:- अधोसंरचना विकास के नाम पर तो कभी नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है।जिससे रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ठंड के शुरू होते ही एक तरफ छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को चार माह के लिए रद्द कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को 7 दिनों के लिए रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह नॉन इंटरलॉकिंग वर्क बरांझ रेलवे स्टेशन में किया जाएगा।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट:- दिनांक 06 से 12 दिसम्बर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
वहीं 05 से 11 दिसम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।