February 5, 2026

Cyber Fraud:- इंस्टाग्राम पर अश्लील विडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग…..किसान को लगाया साढ़े पांच लाख का चूना…

IMG_20231129_092251.jpg
Share

सामना:- साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन देखने और सुनने को मिलते हैं। जिसमें ठग ना केवल कम पढ़े लिखे बल्कि शिक्षित और जागरूक लोगों को भी बड़ी आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। ताज़ा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा का है।जहां एक किसान साइबर अपराध का शिकार हो गया। वैसे तो यह तरीका कोई नया नहीं है, जिसमें कथित युवती द्वारा टेलिफोनिक सेक्स के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर उगाही की जाती हो। कई बार इस तरीके से लोगों के साथ इस तरह के अपराध घटित हो चुके हैं और इस बार बैमा में रहने वाले पेशे से किसान रोशन पटेल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

यह है मामला:- दरअसल 23 और 24 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर कथित रूप से किसी लड़की का कॉल आया, जिसने पहले तो इधर- उधर की बातचीत की और उसके बाद वीडियो सेक्स करने का ऑफर दिया। रोशन पटेल उसके झांसे में आ गया। इंस्टाग्राम में वीडियो कॉल के जरिए बातचीत के दौरान लड़की ने अपना अश्लील वीडियो चला दिया और किसान का स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया।इसके बाद रोशन पटेल को धमकाने की कहानी शुरू हो गई। उसके कथित अश्लील वीडियो को तमाम सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग की गई। लोकलाज के डर से रोशन पटेल ने दूसरी ओर से भेजे गए यूपीआई कोड के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल साढ़े पांच लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए।


लेकिन मामला यहीं नहीं थमा पीड़ित रोशन को कथित लड़की के अलावा और लोगों के भी इस वीडियो को लेकर कॉल आने लगे। वह खुद को सरकारी अफसर बता कर केस की धमकी देने लगे और पैसों की मांग करने लगे। लगातार पैसों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार रोशन पटेल ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच में जुट गई है