June 15, 2025

रायगढ़ न्यूज़:- अब तक शुरू नहीं हुई धान की खरीदी.. किसान हो रहे परेशान..

IMG_20231129_100703.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- एक तरफ प्रदेश में धान तिहार चल रहा है लेकिन दूसरी ओर धान खरीदी अब तक शून्य है। धान खरीदी के 28 दिन बीत चुके मगर तिलगी धान खरीदी केंद्र पर अब तक खरीदी शुरू नहीं हो पाई है।दरअसल किसानों की शिकायत है कि वे तो खरीदी केंद्र पर टोकन के लिए रोज़ाना आ रहे हैं लेकिन खरीदी केंद्र के प्रबंधक यहां नहीं पहुंचते जिससे घंटों इंतजार के बाद किसानों को लौटना पड़ रहा है।


किसानों में निराशा:- खरीदी केंद्र पर प्रबंधक के नहीं आने से किसानों में भारी निराशा है।किसानों का कहना है कि खेती बारी के सीजन में वो रोज अपना घर और खेत छोड़कर आते हैं, घंटों इंतजार करते हैं फिर भी प्रबंधक नहीं आते।टोकन की आस में रोज खरीदी केंद्र पर आने वाले किसानों का कहना है कि कम से कम उनको टोकन भी दे दिया जाता है वो निश्चिंत रहते।

खेतों की फसल काटें या फिर टोकन के लिए दौड़े:- खरीदी केंद्र में आने वाले कर्मचारी का कहना है कि साहब चार या पांच तारीख से ही केंद्र पर आ पाएंगे।प्रबंधक की तरह ऑपरेटर भी खरीदी केंद्र पर नहीं आ रहे हैं जिससे धान खरीदी का कार्य बंद पड़ा हुआ है ।वहीं किसान एक तरफ टोकन के लिए खरीदी केंद्र के भी चक्कर काट रहा है तो दूसरी ओर वो खेत में कटी अपनी फसल को लेकर भी परेशान है।परेशान किसानों का कहना है कि कुछ धान की फसलें अभी पकी नहीं खेतों में हैं कुछ तैयार होने को हैं।किसान अब इस चिंता में हैं कि खेतों की फसल काटें या फिर टोकन के लिए दौड़े।