May 14, 2026

CG Election:-एक्जिट पोल पर पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान:-“3 दिसंबर को खिलेगा कमल”…

IMG_20231201_111104.jpg
Share

 सामना :- छत्तीसगढ़:- प्रदेश में 30 नवंबर से विभिन्न न्यूज़ एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने और एक बार फिर सत्ता में बरक़रार रहने का अनुमान जताया जा रहा है।वहीं एक्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद से ही सत्ता धारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के दिग्गज नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है।एक तरफ बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है कि, बीजेपी ने चुनाव अभियान में मुद्दों को इंगित किया था, एग्जिट पोल में 15 से 46 पहुंचने की कल्पना दिख रही है, भाजपा 48 और 40 पर नहीं रुकेगी 52 से 70 सीटें जीत कर आएगी, 52 से 55 सीटों पर बढ़त लेकर बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।  वहीं कांग्रेस के 75 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि, 75 पार करने वाले 40 पर आकर रुक हुए है, कांग्रेस मतगणना के दिन 35 से नीचे जाने वाली है।

सीएम बघेल के एग्जिट पोल पर दिए गए बयान पर रमन सिंह ने कहा, 75 से 42 तक लाकर पटक दिया, एक्जिट पोल जो दिखाए जा रहे है बस्तर और सरगुजा के आधार पर नहीं दिखाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सीमित सेम्पल साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। एक-एक विधानसभा में गया। जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा

क्या कहा सीएम बघेल ने:- एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।”

Letest Posts