May 14, 2026

Raigarh News:- छ.ग.विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करने दाखिल हुई याचिका…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और आयुक्त पर भी कार्रवाई की मांग..

IMG-20231201-WA0574.jpg
Share



सामना:- रायगढ़:- माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में रायगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राधे श्याम शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करवाने रिट याचिका दायर की गई है। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टी को आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के मामले में दोषी करार देकर छत्तीसगढ़ राज्य से दोनों ही प्रमुख कांग्रेस व भाजपा की मान्यता को समाप्त करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कांगले पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्हें उनके पद से पदच्युत करने तथा दांडिक प्रक्रिया में प्रकरण चलाएं जाने की मांग की गई है। दायर की गई याचिका में राधेश्याम शर्मा ने ठोस प्रमाणों को साक्ष्य के रुप में प्रस्तुत कर आदर्श आचार संहिता काल में कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टा द्वारा घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को रिझाने आर्थिक लाभ देने जिसमें किसानों की कर्ज माफी, किसानों के उत्पाद की कीमत, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को बारह से हजार से पन्द्रह हजार देने व अन्यान्य प्रकार के प्रलोभन देने की बात दोनों ही दलों द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए आदर्श आचार संहिता का घोर उलंघन बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस आपराधिक कृत्य को देश के दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संरक्षण में किया है। यह याचिका माननीय् उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के माननीय् मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


केस फाईलिंग नं.डब्ल्यू पी सी नं.22772/2023
याचिकाकर्ता राधेश्याम शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी रायगढ़ विधानसभा क्रं.16 छत्तीसगढ़ मो.नं.7869652302

Letest Posts