June 19, 2025

CG Election Results:- पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को बढ़त..पाटन सीट से सीएम भुपेश बघेल आगे

IMG_20231203_084725.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़:- चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। EVM से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रुझानों में आगे।शुरुआती रुझान में पाटन सीट से CM भूपेश बघेल आगे।
7 बजे से सभी स्ट्रांग रूम खोल दिए गए थे। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती शुरू की गई थी। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 90 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। यहां 33 जिला मुख्यालय में वोटों की गिनती हो रही है। यहां बता दें कि सबसे ज्यादा 30 राउंड की गणना कवर्धा विधानसभा और 29 राउंड की गणना कसडोल विधानसभा में होंगी।

90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, भाजपा इस बार बड़ी जीत का दावा कर रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि, कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। खास बात है कि भाजपा ने अब तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया और कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नाम पर ही भरोसा जता रही है।