June 19, 2025

Big Breaking:-छत्तीसगढ़ को मिला नया सीएम….”विष्णुदेव साय” बने बड़े आदमी…

IMG-20231210-WA0871.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़:- तीन राज्यों में जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद एक ही सवाल पर सबकी आंखे टिकी थीं – मुख्यमंत्री कौन होंगे? पार्टी पुराने चहरे चलेगी या नए पत्ते खोलेगी।तीन में से एक राज्य की स्थिति साफ़ हो गई है। छत्तीसगढ़ को एक ‘नया’ मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

पहले ख़बरें थी कि सोमवार 11 दिसंबर तक तीनों नामों पर फ़ैसला आएगा. मगर आज 10 दिसंबर को ही भाजपा के विधायक दल की बैठक में फैसला ले लिया गया।रायपुर में हुई बैठक में चार बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके विष्णु देव साय को सूबे का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की ताजपोशी होने वाली है।

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की ताजपोशी होने वाली है। विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है । चार बार सांसद के साथ तीन बार के विधायक विष्णुदेव साय अपने सरल और सहज के साथ शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं ।

    विष्णु देव का सियासी सफर:-  विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।