June 19, 2025

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायआशीर्वाद लेने श्रीराम मंदिर पहुंचे..

IMG-20231211-WA0407.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचे।जहां उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।