June 29, 2026

कलयुगी बेटे ने की माँ की निर्मम हत्या…गड्ढे में छिपाया था शव..

IMG-20210802-WA0170.jpg
Share

     लैलूंगा क्राइम…जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़ामाई निवासी कृष्ण कुमार सिदार  शराबी तथा झगड़ालू  किस्म का युवक है । रोज़ की तरह गांव के लोग अपने काम में व्यस्त थे । दोपहर कृष्ण कुमार सिदार शराब पीकर घर आया और उसकी मां पार्वती सिदार को धान साफ क्यों नहीं की है कहकर लड़ाई करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार सिदार ईंट से मारपीट कर उसकी मां की हत्या कर दी फिर शव को घर के पीछे खाद के गड्ढे में  छिपा दिया । कृष्ण कुमार सिदार के घर के पास रहने वाली उसकी चचेरी बहन गुलापी सिदार दोनों मां-बेटे के लड़ाई झगड़ा को देखी थी, जो गांव के लोगों को बताई ।
     घटना की सूचना मिलने पर पुलिस.. स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी आरोपी को हिरासत में लेकर शव पंचनामा-अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।