June 19, 2025

विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद…और अरुण साव,विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

IMG-20231213-WA0891.jpg
Share

सामना :- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्य मंच पर पहुंचे। जिसके बाद सर्वप्रथम राष्ट्रगीत से इस समारोह की शुरूवात की गई।राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही अरुण साव और विजय शर्मा ने भी ली उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।विष्णु देव साय  ने  छत्तीसगढ़ के  नए सीएम के रूप में बुधवार को शपथ ली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में किया गया।कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी शिरकत की। शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

अरूण साव:- अरुण साव ने जनपद सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 1998 में दशरंगपुर से जनपद सदस्य के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनें। 1996 से 2005 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा मे विभिन्न पदों पर कार्यरत रहें। इसके बाद फिर 2001 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना के साथ ही उन्होंने यहां वकालत शुरू की। 2004 में राज्य सरकार के पैनल लायर, 2005 से 2007 तक उप शासकीय अधिवक्ता, 2008 से 2013 तक उपमहाधिवक्ता रहें।नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। लोरमी सीट में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू से 45,891 वोटों से हराया है। इससे पहले वे बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को हरा कर जीत हासिल की थी। अगस्त 2022 को आदिवासी वर्ग के विष्णुदेव साय को हटा कर अरुण साव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया।

विजय शर्मा:- विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा कवर्धा में ही हुई. जिसके बाद उन्होंने 1998 – 2001 में (म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय, रायपुर अध्ययन केन्द्र से M.C.A. (मास्टर आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) किया. इससे पहले 1997 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र रायपुर से उन्होंने इंगलिश लैंगुवेज में डिप्लोमा किया. वहीं 1994-1996 में उन्होंने भौतिक शास्त्र में M.sc. किया।