June 19, 2025

छत्तीसगढ़ नई सरकार के केबिनेट की पहली बैठक 14 दिसम्बर को..

IMG-20231213-WA1127.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- मुख्यमंत्री श्री साय मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित वरिष्ठजनों और हजारों की संख्या में प्रदेश से आए लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि नई सरकार की प्रथम केबिनेट की बैठक 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद आज मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद आज प्रथम दिवस काम-काज शुरू किया।