May 14, 2026

CG Politics:- महंत राम सुंदर दास ने छोड़ी कांग्रेस..ली हार की नैतिक जिम्मेदारी…

IMG_20231214_124244.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद एक तरफ जहां इस हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ने का सिलसिला जारी है तो वहीं इस चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने अब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना त्यागपत्र सौंपा दिया है।इस चुनाव में महंत को 67 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली थी।

महंत राम सुंदर दास रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे.,लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।इस हार की वजह से उन्होंने आज अपना इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफे इससे पहले कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया था।

Letest Posts