May 14, 2026

LIC Agents:-एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट अब 5 लाख रुपये….

IMG_20231216_125232.jpg
Share

सामना:- भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट के लिए एक बड़ी खुशखबरी है एलआईसी ने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।नए नियमों के अनुसार, दोबारा नियुक्त किए गए एजेंट भी अब रिन्युअल कमीशन के लिए योग्य हो गए हैं।इन फैसलों से न सिर्फ एजेंट बल्कि उनके परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी।

13 लाख से ज्यादा हैं एजेंट:- एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर वित्त मंत्रालय उन पर पड़ने वाले काम के बोझ और लाभों में सुधार करना चाहता है. एलआईसी के देशभर में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी और 13 लाख से ज्यादा एजेंट हैं इस फैसले से इन सभी को लाभ पहुंचेगा।

95 फीसदी आबादी के पास नहीं है बीमा :- भारत की सिर्फ 5 फीसदी आबादी के पास ही इंश्योरेंस है। अभी भी देश की 95 फीसदी आबादी बीमा को महत्त्व नहीं दे रही है. यह चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में आई भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट से हुआ था। IRDAI के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बीमा कंपनियों से और बेहतर कोशिश करने की अपील की थी. देश में बीमा को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान यही एजेंट देने वाले हैं.

Letest Posts