CG Politics:-किरण सिंह देव के हाथ होगी छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष की कमान..जगदलपुर से पहली बार बने हैं विधायक….

सामना:-रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की कमान किरन सिंह देव के हाथ सौंपी है। किरन सिंह देव जगदलपुर सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह नियुक्ति पत्र आदेश जारी किया है।किरण सिंह देव अब राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।
सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने अपने एक ट्वीट में देव को नई बधाई देते हुए कहा, ‘जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी.’
कौन हैं किरण सिंह देव:- किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजाप के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

